आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत 12 बकरियों की मौत, एक व्यक्ति और 3 बच्चे घायल... पढ़ें खबर,.

छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से बहुत बड़ी खबर आ रही है, यहाँ आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत 12 बकरियों की मौत हो गई। तो वहीं एक व्यक्ति और 3 बच्चे भी झुलस गए है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है

मिली जानकारी के अनुसार जिले के मरवाही क्षेत्र में बारिश के दौरान ग्राम अंडी की अघनिया बाई बकरी चराने जंगल गई थी। सोमवार की शाम को तेज बारिश होने की वजह से बकरियों को लेकर एक पेड़ के नीचे खड़ी हुई थी। इस बीच तेज बारिश को देखते हुए तीन और लोग भी पेड़ के नीचे आ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिससे अघनिया बाई पेड़ के नीचे खड़ी सभी 12 बकरियों की मौत हो गई, इसके साथ पेड़ के पास खड़े तीन अन्य लोग हेमंत नायक (12), प्रीति (17) श्याम लाल (55) भी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments