google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

योग से ही होगा जीवन प्रबंधन....

ree

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

योग एक इंसान को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, और आत्म-संयम के माध्यम से एक संतुलित और शांत जीवनशैली अपनाने में मदद करता है। योग एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए विकसित किया गया है जिसके लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना जरूरी है।

यह कहना है की योग इंस्टिट्यूट की निदेशक गुरु माँ डॉ हँसा जयदेव योगेन्द्र का, जो 16 दिसम्बर को एक दिन के रायपुर प्रवास के दौरान 300 से अधिक अनुयाइयों को संबोधित कर रही थीं।

ree

उन्होंने आगे कहा कि अपने कर्मों के प्रति, श्वास के प्रति, अपने विचारों और अपने शब्दों के प्रति सजगता रखना ही योग अभ्यास का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह अभ्यास आपको जीवन में उन्नति की ओर लेकर जाएगा।

कर्मों के प्रति सजगता:

यहां सजगता का मतलब है कि आप जो कार्य कर रहे हैं, उसमें पूरी तरह से विनम्र और प्रशांत रहें। योग के अभ्यास से आप अपने कर्मों को माइंडफुलनेस के साथ करते हैं, जिससे आपका कार्य प्रभावी और सात्विक बनता है।

ree

श्वास के प्रति सजगता:

योग श्वास और ध्यान के माध्यम से अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने में मदद करता है। योगासन और प्राणायाम से आप अपनी साँसों को नियंत्रित करना सीखते हैं, जिससे मानसिक चिंता कम होती है और आत्मा को शांति मिलती है।

विचारों के प्रति सजगता:

योग अपने विचारों को साकार रूप से देखने और समझने में सहायक होता है। ध्यान के माध्यम से, आप अपने मन को शांत करके बेहतर विचारों की ओर बढ़ सकते हैं।

शब्दों के प्रति सजगता:

योगी अपने शब्दों का उचित रूप से उपयोग करता है और दूसरों के साथ सहजता और समर्पण के साथ व्यवहार करता है। अच्छे विचार और शब्दों का सही उपयोग आपके आपको आगे बढ़ने में मदद करता है।

ree

केंद्र संचालक मनजीत स्थापक ने बताया कि योग गुरु हँसा जी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 150 से अधिक साधक शंकर नगर में योग अभ्यास करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। द योग इंस्टिट्यूट की रायपुर शाखा 105 वर्ष पुरानी अपने गुरुओं की इस विरासत को शहर वसियों तक पहुँचाने में अथक प्रयासरत हैं।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html