google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

LIC शेयर में आया 33% का उछला एक महीने में , कहां तक जा सकती है इसकी कीमत...जाने

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

एलआईसी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया था। लेकिन इस शेयर की कीमत कभी भी इसके इश्यू प्राइस से ऊपर नहीं जा सकी। इस साल पहली बार इसकी कीमत 800 रुपये के ऊपर पहुंची है।

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) के निवेशकों को लिए गुड न्यूज है। इस साल पहली बार कंपनी का शेयर 800 रुपये के पार पहुंच गया है। बुधवार को इसमें कारोबार के दौरान दो परसेंट से अधिक तेजी आई और यह 810 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। बीएसई पर यह 1.65% की तेजी के साथ 804.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसकी कीमत में 33 फीसदी तेजी आई है। हालांकि यह अब भी अपने इश्यू प्राइस 949 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा है। कंपनी 21,000 करोड़ रुपये का इश्यू लाई थी जो अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है।

कई ब्रोकरेज कंपनियों ने अपने ग्राहकों को एलआईसी का शेयर खरीदने की सलाह दी है। इस कारण कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने हाल में एक नई पॉलिसी जीवन उत्सव स्कीम भी लॉन्च की है। जियोजित फाइनेंशियल ने कहा कि कंपनी लगातार अपने प्रॉडक्ट मिक्स को डाइवर्सिफाई कर रही है। एलआईसी मार्केट लीडर है और लोगों के बीच इसका भरोसा बना हुआ है। इसलिए लॉन्ग-टर्म में यह फायदा उठाने की स्थिति में है। पिछले महीने ब्रोकरेज ने एलआईसी के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 823 रुपये कर दिया था।

अपग्रेड की रेटिंग

फाइनेंशियल ईयर 2024 की दूसरी तिमाही में एलआईसी की ग्रॉस प्रीमियम इनकम 18.7 परसेंट की गिरावट के साथ 107,947 करोड़ रुपये रही। इसकी सबसे बड़ी वजह सिंगल प्रीमियम में 43.3 परसेंट गिरावट रही। इस दौरान कंपनी का फर्स्ट ईयर प्रीमियम 9.3 परसेंट बढ़कर 10,032 करोड़ रुपये रहा जबकि रिन्यूअल प्रीमियम 6.1 परसेंट बढ़कर 59,961 करोड़ रुपये पहुंच गया। Emkay Global ने पिछले महीने एलआईसी के स्टॉक को अपग्रेड करते हुए इसे बाय रेटिंग दी थी। ब्रोकरेज ने 760 रुपये का टारगेट प्राइस रखा था जिसे यह पहले ही क्रॉस कर चुका है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html