google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आइये सीखते है छोले कुचले की आसान रेसिपी....

Aug 8, 2023
2 min read













































घर पर बने छोले कुचले का आन्नद ले और ठेले के खाने से परहेज करे| आज हम आपको घर में बने स्वादिष्ट छोले-कुलचे बनाने की रेसिपी बतायेंगे... आइए जानते हैं इसकी आसान की रेसिपी.... छोले बनाने के लिए सामग्री:- छोले-1 कटोरी प्याज का पेस्ट-1 कटोरी चाट मसाला-1 चम्मच भुना जीरा पाउडर-आधा चम्मच नमक- स्वादानुसार काला नमक -स्वादानुसार नींबू-1 कुलचे बनाने की सामग्री मैदा-400 ग्राम बेकिंग सोडा-1/3 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर-आधी छोटी चम्मच चीनी-1 छोटी चम्मच तेल-1 चम्मच दही-2 चम्मच नमक -स्वादानुसार छोले बनाने की विधि:- छोले को रात में 8-10 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। सुबह कुकर में छोले, पानी व नमक डालकर उबाल लें। उबले हुए छोलों को पैन में चढ़ाकर उन पर चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, नींबू डालकर मिला लें। ऊपर से प्याज डालकर हल्का भून लें। बन गया आपका छोला। कुलचे बनाने की विधि:- सबसे पहले छलनी से मैदा को अच्छे से छान लें।अब मैदा में बेकिंग सोडा व बेकिंग पाउडर ठीक से मिला लें।मैदा को दही, नमक, चीनी व तेल डालकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें। आटे को अच्छी तरह से 5 मिनट तक गूंथिये जिससे वह एकदम चिकना हो जाए।गूंथे हुए आटे में चारों ओर तेल लगाकर एक बड़े बर्तन में किसी मोटे व नरम कपड़े से ढंककर 2 से 3 घंटे के लिए रख दें। अब आटे की लोई बनाकर बेल लें। उस पर थोड़ा सा जीरा व अजवायन डालकर दबा लें। गैस पर तवा चढ़ा तेल लगाकर चिकना कर लें।कुलचे को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सेंक लें। जब कुलचे के दोनों तरफ भूरी चित्ती आ जाए तो समझ लें कि वह पक गया है।अब कुलचे पर बटर या घी लगाकर छोले के साथ परोसे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html