तेंदुआ 4 साल की बच्ची को घर से उठा कर ले गया, 2km दूर मिला शव...........

दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है | जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में एक 4 साल की बच्ची को तेंदुआ उसके घर से उठाकर ले गया | इसके बाद उसका क्षत-विक्षत शव मिला | घटना शनिवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की है | ऊधमपुर कंट्रोल रूम को घटना के बारे में जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही एक टीम को तत्काल तैयार करके मौके पर रवाना कर दिया गया |
ऊधमपुर में जम्मू और कश्मीर वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के रेंज ऑफिसर राकेश शर्मा ने कहा कि शाम 7-8 बजे के करीब तेंदुआ एक बच्ची को ले गया | जैसे ही हमें सूचना मिली हमने ऊधमपुर कंट्रोल रूम से एक टीम रवाना कर दी | इस तरह की घटना भविष्य में न हो इसलिए हम यहां पर आए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments