छात्रावास में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने तेंदुए का किया रेस्क्यू...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उदयपुर- प्रदेश के उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र स्थित एक छात्रावास में घुसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है. हॉस्टल संचालक ने बताया कि कल हॉस्टल क्षेत्र में एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया था. उसने हॉस्टल स्टाफ पर भी हमला करने की कोशिश की. हालांकि, इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ |
सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर तेंदुआ हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में बैठा नजर आया। इसके बाद हॉस्टल संचालक ने हिरणमगरी थाने के साथ ही वन विभाग की टीम को सूचना दी. कुछ देर में पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम ने पहले पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी. इसके बाद दरवाजा काटकर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में विभाग की टीम ने तेंदुए को मूव करवाया और मौका मिलते ही तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर लिया. वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया और उसे बायोलॉजिकल पार्क ले गई. जहां उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments