google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बेडरूम में घुसा तेंदुआ, लोगों ने बंद किया दरवाजा तो खिड़की तोड़कर भागा...

Jan 31, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

बिहार - के सासाराम में एक तेंदुआ सीआरपीएफ जवान के घर घुस गया. तब घर के लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया. इस दौरान वह खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था. वह बार-बार खिड़की पर पंजे मार रहा था |


इसके बाद वह कमरे से सटे बाथरूम में घुसा और बिहार के सासाराम में एक तेंदुआ घर में घुस गया. इसके बाद वह एक कमरे में घुस गया. गनीमत ये थी कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था. तब घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ी एक महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद तेंदुआ खिड़की के रास्ते घर से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा लेकिन मजबूत लोहे की ग्रिल होने की वजह से वह कामयाब नहीं हो पाया. जिस घर में तेंदुआ घुसा वह घर सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विजय कुमार का है. जब तेंदुआ घर में घुसा तब वह अपनी ड्यूटी पर थे. इस दौरान वहां उनकी सास शशि प्रभा जो रिटायर्ड टीचर हैं, पत्नी, एक बच्चा और उनकी पत्नी का भाई मौजूद था |


घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को इसकी सूचना दी. इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई. वन विभाग के शूटर भी मौके पर पहुंचे. वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि सभी अपने अपने घरों में चले जाए और दरवाजा बंद कर लें |


वन विभाग की टीम जाल, इंजेक्शन, ट्रैकुलाइजर गन और लोहे के पिंजड़े के साथ पहुंची. करीब तीन घंटे तक तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ कमरे के साथ लगे बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर भाग गया. रिहाइशी इलाके में तेंदुआ आने के बाद लोग दहशत में हैं. लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि वहां तेंदुआ कैसे आया? जबकि आसपास कोई पहाड़ी या जंगली क्षेत्र नहीं है. कई किलोमीटर दूर कैमूर की पहाड़ी और जंगल हैं. साथ ही सोन नदी का किनारा भी |


गांव के लोगों का मानना है कि तेंदुआ वहीं से भटक कर पहुंच गया था. इधर डेहरी के रेंजर अमित कुमार ने लोगों से सावधानी बरतने और घर में रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि तेंदुआ घर से भाग गया हो. हालाकि मकान खोलकर जांच नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि संभावना है कि तेंदुआ ट्रैकुलाइजर गन से दी गई बेहोशी की दवा से बेहोश पड़ा हो. पटना से जांच टीम बुलाई गयी है. वह जबतक जांच नहीं कर लेती है तबतक उसे भागा हुआ नहीं माना जा सकता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html