google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद के झिटकी गांव में तेंदुए का हमला: 6 लोग घायल.....

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद :- बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम झिटकी में करीब डेढ़ बजे एक तेंदुआ अचानक यादव परिवार के घर में घुस आया और परिवार के 6 सदस्यों पर हमला कर दिया, हमले में 4 पुरुष और 2 महिलाएं घायल हुई हैं | इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है | देर रात तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मच गया | जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य रात में घर के भीतर सो रहे थे, इसी दौरान उत्तरी बाई करीब डेढ़ बजे बाथरूम जाने के लिए बाहर निकलीं | घर से बाहर आते ही उनका सामना तेंदुए से हो गया, तेंदुए ने उन पर हमला किया और इसके बाद घर के भीतर घुस गया |

एक के बाद एक परिवार के 6 सदस्यों पर हमला

घर के अंदर पहुंचने के बाद तेंदुए ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी निशाना बनाया, हमले में सरजू यादव उम्र 60 वर्ष, जनक यादव, मनीष यादव, तुषार यादव, उत्तरी बाई और सुनीता यादव घायल हुए हैं | उत्तरी बाई के चेहरे और गले पर चोट आई है, सुनीता यादव की आंख और चेहरे पर चोट बताई जा रही है, वहीं मनीष यादव के हाथ-पैर में गंभीर चोट लगी है |


तेंदुए को कमरे में किया बंद

तेंदुए के अचानक हमले के बावजूद परिवार के सदस्यों ने हिम्मत नहीं छोड़ी, जनक यादव, उत्तरी बाई और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर किसी तरह तेंदुए को घर के एक कमरे के भीतर बंद कर दिया | बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में करीब 10 लोग मौजूद थे, यदि तेंदुआ कमरे में बंद नहीं होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी |


112 की मदद से अस्पताल पहुंचे घायल

हमले के बाद सभी घायलों को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया | गंभीर चोटों को देखते हुए 3 घायलों को आगे के उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है, अन्य घायलों का उपचार भी जारी है |

वन विभाग ने रायपुर से बुलाई विशेष रेस्क्यू टीम

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, फिलहाल तेंदुआ घर के एक कमरे में बंद है | उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग ने रायपुर से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई है | वन विभाग की टीम तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू करने की तैयारी कर रही है, गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है और ग्रामीणों की नजर अब तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html