google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धरसीवां विधानसभा के लेखवीर ने चुनावी चौपाल में बेबाकी से कहा...

Jul 29, 2023
2 min read
























पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- रायपुर, छत्तीसगढ़ के धरसीवां विधानसभा के लेखवीर ने चुनावी चौपाल में बेबाकी से कहा भाजपा से दावेदारी कर रहे पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा ने इस चौपाल में गणेश शंकर मिश्रा द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुरूपिया बताया।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो CM बघेल स्वयं को छत्तीसगढ़ीया बताते हैं, दूसरी तरफ किसानों को मिट्टी कंकड़ युक्त वर्मी कंपोस्ट जबरन 10 रुपये प्रति किलो में खरीदी हेतु मजबूर कर रही है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों को सिंचाई में असुविधा हो रही है, राशन कटौती सर्वविदित है।

गणेश शंकर मिश्रा ने बताया किया कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान हितैषी बनकर उन्हें ठगने का काम किया है, जबकि वे किसान हितैषी नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 2 वर्षों का बोनस तो नहीं दिया है, बल्कि 10 रुपये किलो में वर्मी कंपोस्ट खरीदने किसानों को मजबूर जरूर किया है।

मिश्रा ने आने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 2023 में सरकार बनाएगी क्योंकि भूपेश सरकार का कामकाज जनता समझ चुकी है और जनता दुखी है कि उन्होंने कांग्रेस को अवसर क्यों प्रदान किया धरसीवा विधानसभा के लिए उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायिका मेरी छोटी बहन है लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है किधर सीमा में मूलभूत सुविधाएं पानी सड़क जैसे कामों पर भी ध्यान नहीं दिया गया है प्रदूषण की बात करें प्रौद्योगिकी क्षेत्र होने के कारण लोग काली राख और धुएं से परेशान है पर्यावरण मंडल किसी प्रकार का कोई काम नहीं कर रहा है वर्तमान विधायक बेबस है क्योंकि पूरे कांग्रेस पार्टी में जो वन मैन शो चल रहा है उसका सीधा असर धरसीवा विधानसभा पर भी है गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुझे अगर पार्टी अवसर प्रदान करती है तो निश्चित रूप से मैं अपने लोगों की क्योंकि मेरा गांव धरसीवा विधानसभा के अंतर्गत ही आता है मेरा पूरा बचपन यही गुजरा है यहां की जनता से मेरा पारिवारिक संबंध है और मुझे समाज सेवा करना है ना की राजनीति समाज के सभी वर्गों का उत्थान करने का पूरा प्रयास मेरे द्वारा किया जाएगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य दलित गरीब किसान का उत्थान है।

भूपेश सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार का कर्जा कांग्रेस सरकार के द्वारा दिया जा रहा है आज छत्तीसगढ़ की जनता इन कर्ज के तले तले दब चुकी है हमारी सरकार ने 15 वर्षों में 35000 करोड़ का जो कर्जा लेकर छोड़ा था उसे इन्होंने 5 वर्षों में 85000 करोड से ज्यादा कर दिया मेरा सीधा आरोप है की भूपेश सरकार कहती है हमने किसानों के लिए कर्ज लिया है जबकि धान और चावल का पैसा केंद्र सरकार देती है इसकी स्वीकृति भी इनके मंत्री अमरजीत भगत ने विधानसभा में की है तो फिर कर्जा किस बात का और लिए गए कर्जे का हिसाब श्वेत पत्र जारी करके भूपेश बघेल को जनता को देना चाहिए क्योंकि यह सारा पैसा जनता का है जिसे एटीएम बताओ कांग्रेश उपयोग में ला रही है

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html