विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा :- जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार आज दिनांक 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्या विनय विवेक उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुड़पार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पीएलवी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1992 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़े कलंक व सामाजिक संकोच को दूर करना है।
इस वर्ष 2026 की थीम *"जीने के अनुभवों को सुनें - सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव"* पर विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में *नालसा (मानसिक रूप से बीमार और बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2024* के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मानसिक रोगी अपराधी नहीं, बल्कि संरक्षण के पात्र हैं। उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता, कानूनी सहायता, काउंसलिंग और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने का अधिकार है।
साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नालसा हेल्पलाइन नंबर *15100* की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी कानूनी सहायता के लिए इस नंबर पर कॉल करके या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर में संपर्क करके निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर पीएलवी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पीएलवी देव कुमारी रात्रे, प्राचार्य महेन्द्र श्रीवास, रामधन, नकुल सिंह, राजू दास, सविता केंवट, लता, सावित्री एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments