चुनाव में कैश बांटने वाले नेताओं की खैर नहीं.....पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची है, इस बार चुनाव का स्लोगन – वोट देहे बर जाबो जी चुनई तिहार मनाबो जी बनाया गया है, भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस वार्ता में आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जानकारी दी. उन्होंने सभी वोटर्स को चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया. प्रेस कांफ्रेंस में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल भी मौजूद रहे |
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव में फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, राजनीतिक पार्टियों से सुझाव आया हुआ है, जो प्रचार मटेरियल आता है उसे भेजने के लिए सिर्फ एक गाड़ी दी जाती है| इस नियम में शिथिलता लाने की मांग की गई है. 2 किलोमीटर के अंदर बूथ बनाने का भी सुझाव आया है, साथ ही चुनाव में कैश बांटने वाले नेताओं पर शिकायत के 100 मिनट की भीतर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया 51 जनरल, 29, एसटी, 10 एससी के लिए रिजर्व है. राज्य में कुल 1.9 करोड़ मतदाता हैं, महिला वोटर की संख्या 98.5 लाख है, जो पुरुषों से ज्यादा है. प्रदेश में पुरुष मतदाता 98.2 लाख हैं, प्रदेश में 762 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. 100 साल से ज्यादा उम्र के 2948 मतदाता प्रदेश में हैं, प्रदेश में 4 लाख 43 हजार नए वोटर हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments