google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सैलून में बैठकर करवा रहे थे बाल कटिंग.....

Sep 27, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जामकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, सिहुली गांव निवासी और रालोजपा नेता अनवर खान आमस के गम्हारिया गांव के पास बुधवार को एक सैलून में बैठकर बाल कटिंग करवा रहे थे, तभी तीन अज्ञात अपराधी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से वहां से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीटी रोड जामकर हंगामा कर रहे है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मृतक लोजपा की टिकट पर शेरघाटी विधानसभा से पिछला चुनाव भी लड़ चुके थे। बताया जाता है कि घटना के समय उनका बेटा भी उनके साथ था। शेरघाटी के पुलिस उपाधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि अनवर अली खान पर भी कई मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html