google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की यमुनानगर में निर्मम हत्या...






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

हरियाणा - के यमुनानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की यमुनानगर में निर्मम हत्या की गई है. राजन के हाथ पांव बांधकर उसे आग के हवाले किया गया है. इस वारदात को पश्चिमी यमुना नहर के किनारे अंजाम दिया गया है. राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंदर बंबीहा ने ली है. उसने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट किया है. पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वह अभी जांच में जुटी हुई है |


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना से कोहराम मच गया है. मृतक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर था वह कई बड़ी गैंगवार में शामिल रह चुका है. पुलिस अभी किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रही है. मौके पर पहुंचे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि उन्हें सूचना मिली थी कि नहर के किनारे किसी शख्स का जला हुआ शव पड़ा है. घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की गई है |


वहीं, इस हत्या की जिम्मेदारी वाली एक पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो रही है. वायरल पोस्ट में राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंदर बंबीहा द्वारा ली जा रही है. पुलिस अधिकारी से जब इस पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही. मौके पर मृतक के परिचित भी पहुंच गए हैं. उन्होंने इसकी शिनाख्त राजन के रूप में की है. वहीं, उनका कहना है कि वह एक साल से घर नहीं पहुंचा था, और न ही किसी के सम्पर्क में था.


राजन की हत्या के बाद फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा नाम की आईडी से पोस्ट की गई है. पोस्ट में राजन की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है. पोस्ट में लिखा गया है- सत अकाल जी सारे नु… रात को जो राजन लाडवा कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ वह कत्ल लकी पटियाल और अर्श डाला की ओर से करवाया गया है. इसने लॉरेंस और विष्णु के कहने पर लक्षमण देवासी संचर का कत्ल किया था और यह भगोड़ा चल रहा था. इसको इसके शहर से उठा के इसका अच्छा मानतान करके इसको यमुनानगर के पास गोलियां मारी |


आगे लिखा गया है- यह गिफ्ट तुम्हें गोल्डी कटेडा हमारी और से. तुम तो लॉरेंस इंटरव्यू पर फुकरी करने के चक्कर में बिना किसी बात के उड़ता तीर ले लिया. बाकी, तुम रहते हो कि सुख दुखे ने को मैंने अपने हाथों से मारा उसको तुमने भरोसे में लेकर मारा… पीठ पर वार किया और गोगा मेडी को भी तुम… ने भाई बनाकर मार दिया. सिद्धू मूसे वाला को भी बिना कसूर के मार दिया. तुम कहते हो जिस देश में मर्जी मिल लो… हमें बताओ कि कहां मिलना है. एक बाप का होगा जो तेरी तरह फुकरी नहीं मरते. यह सुख और मनजैतो का बदला लिया तू अपने आप को ज्यादा खब्बी खान समझता है. अब तुम्हें हम बताएंगे कि वैर क्या होता है |


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से जब हालात का जायजा लिया. पुलिस को शव के पास से एक पर्स भी मिला जिसमें अलग-अलग प्रकार के 3 आधार कार्ड मिले. तीनों ही आधार कार्ड पर मृतक का कोई नाम नहीं था. यह आधार कार्ड अन्य नाम से थे. शव के ऊपर मुंह का कुछ हिस्सा जला नहीं था. शक है कि हत्यारे ने चेहरे को नहीं जलाया ताकि मृतक की पहचान हो सके. चेहरे को देखकर परिवार के लोगों ने राजन की पुष्टि की. परिजनों ने बताया कि यह पिछले कई महीनो से घर पर भी नहीं आया था |


राजन पर बहादुरगढ़, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई लूटपाट और गोली चलाने के मामले भी दर्ज हैं. उस पर फिरौती मांगने का भी एक मामला पंचकूला में दर्ज है. जानकारी के अनुसार राजन पर पुलिस ने इनाम भी रखा था लेकिन राजन पुलिस से फरार चल रहा था. हालांकि जो पोस्ट बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट की है उसमें लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया हुआ है. ऐसे में पुलिस अब इस पूरे मामले में हत्या व शव को खुर्द करने का मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टपार्टम के लिए सिविल यमुनानगर भेज दिया है |

 
 

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html