LAVA कंपनी ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्स, मोबाइल फ़ोन से बना दिया तिरंगा.....

मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने कुछ ऐसा किया कि वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज हो गया। Lava ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्स में दर्ज करा लिया है | लावा ने एक दुनिया का सबसे बड़ा एनिमेटेड मोबाइल फोन मोजैक बनाया है, जिसका आकार भारतीय फ्लैग जैसा है |
कंपनी ने इसे DLF मॉल में बनाया है और इसमें 1206 स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया गया है | लावा ने इसके लिए Lava Blaze 2 स्मार्टफोन का उपयोग किया है | लावा के इस अचीवमेंट की ऑथेंटिसिटी को कंफर्म करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का एक ऑफिशियल व्यक्ति वहां मौजूद था| लावा इंटरनेशनल के बिजनेस हेड और कंपनी के प्रेसिडेंट सुनील रैना ने कहा कि उन्हें गर्व है | भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जो जिसपर हमें गर्व करना चाहिए|
इस मौके पर लावा इंटरनेशनल के अध्यक्ष और बिजनेस प्रमुख सुनील रैना ने कहा कि भारत को भारतीय ध्वज के आकार में सबसे बड़ा एनिमेटेड मोबाइल फोन मोज़ेक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखकर हमें बहुत गर्व है. ये राष्ट्र के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर एक श्रद्धांजलि है और अग्नि 2 की सफलता का जश्न है जिसने इस धारणा को खारिज कर दिया कि भारतीय तकनीकी उत्पाद सफल नहीं हो सकते| उन्होंने कहा कि कंपनी को ये कीर्तिमान स्थापित करने में गर्व महसूस हो रहा है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments