Aditya-L1 अंतरिक्ष यान की लांचिंग आज, सूर्य के बारे में मिल सकेंगी हर एक जानकारी......

चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत अब सूर्य पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है | इसरो (ISRO) द्वारा निर्मित Aditya-L1 अंतरिक्ष यान 2 सितंबर को लॉन्च के लिए तैयार है | सूर्य के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए भारत पहली बार मिशन लॉन्च कर रहा है | इसकी सफलता के लिए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले में चांगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की |
इस मिशन को लेकर ISRO ने कहा कि सूर्य मिशन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. मिशन 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से लॉन्च किया जाएगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं | लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा | इसरो चीफ ने कहा कि आदित्य एल-1 मिशन सूर्य के अवलोकन के लिए ISRO का पहला डेडिकेटेड अंतरिक्ष मिशन होने वाला है | लॉन्च के लिए तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है | रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं | लॉन्च के लिए रिहर्सल भी पूरी हो चुकी है | आदित्य-L1 को इसरो का सबसे भरोसेमंद रॉकट PSLV-C57 धरती की लोअर अर्थ ऑर्बिट में छोड़ेगा | इसके बाद तीन या चार ऑर्बिट मैन्यूवर करके सीधे धरती के स्फेयर ऑफ इंफ्लूएंस (SOI) से बाहर जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments