google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का लॉन्च..........

Aug 22, 2023
2 min read





























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

21 अगस्त, 2023/ भारत का अग्रणी ब्रॉडकास्ट नेटवर्क NDTV 21अगस्त 2023 को NDTV मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ अपना पहला क्षेत्रीय चैनल लॉन्च कर रहा है। हमारा क्षेत्रीय चैनल और हमारी वेबसाइट mpcg.ndtv.in आप तक पहुंचाएंगे NDTV का वही भरोसा हिंदुस्तान के दिल से।


NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सिर्फ़ राज्य की राजनीति पर ही केंद्रित नहीं होगा। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का मतलब है कि हमारी ख़बर सिर्फ़ भोपाल या रायपुर से नहीं बताई जाएगी, ग्राउंड रिपोर्ट पर हमारा ज़ोर जनता की आवाज़ बनेगा।


हमारा फ़ोकस होगा गांवों, कस्बों से जुड़ी हर छोटी से छोटी ख़बर, महिलाओं-युवाओं के मुद्दे, शहरों से जुड़ी बारीक ख़बरें, सियासी गलियारों से लेकर जलवायु और वो तमाम मुद्दे जिससे बनती बदलती है आपकी दुनिया, साथ ही चुनावी कवरेज के दौरान दिखेगी NDTV की विरासत. वही ठोस और सटीक विश्लेषण जो क्षेत्रीय चैनल को वैश्विक स्तर का बनाएगा।


NDTV मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के लॉन्च पर NDTV के कार्यकारी निर्देशक और प्रधान संपादक संजय पुगलिया ने कहा, “क्षेत्रीय होने का हमारा फैसला इन राज्यों, कस्बों और गांवों में रहने वाले लोगों को एक दम सतही और प्रासंगिक खबर पेश करने की चाहत को पैदा करता है। हम NDTV के भरोसे की विरासत को मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ तक लेकर जाएंगे और हम मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के लोगों को वो खबरें देंगे जो उनके लिए मायने रखती हैं.''


इस भावना को जोड़ते हुए NDTV के कार्यकारी निदेशक, सेंथिल चेंगलवरायण ने कहा, “NDTV के क्षेत्रीय चैनल उन खबरों को लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन पर आप भरोसा कर सकते हैं और मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए NDTV की 35 सालों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। लॉन्च पर पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.”


NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ DTH प्लेटफ़ॉर्म और स्थानीय केबल चैनलों पर उपलब्ध होगा।

हैंडल को फॉलो और सब्सक्राइब करें:-

यूट्यूब: @NDTVMPCG

ट्विटर: @NDTVMPCG

फ़ेसबुक: @NDTVmpchhattisgarh

अगले कुछ महीनों में NDTV नेटवर्क द्वारा लॉन्च किए जाने वाले क्षेत्रीय चैनलों में यह एक शुभ शुरुआत है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html