google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लैंडमाइन विस्फोट - सेना का जवान शहीद, इलाके की घेराबंदी....

Jan 18, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नौशेरा - केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के 3 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ जब सेना का गश्ती दल एलओसी पर नियमित निगरानी कर रहा था। गणतंत्र दिवस और अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में चाक चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा सहित पूरे जम्मू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। सुरक्षा तंत्र को अलर्ट पर रखा गया है।”


जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में विस्फोटक सामग्री (आईईडी) बरामद किया गया और उसे नष्ट कर दिया गया। सेना ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि कुपवाड़ा जिले में श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के समीप यह आईईडी बरामद किया गया। सेना के चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ चिनार कोर के योद्धाओं ने श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के समीप एक आईईडी बरामद कर एवं उसे वहीं नष्ट कर एक बड़ी आतंकी घटना टाल दी।’’ उसने कहा, ‘‘ भारतीय सेना कश्मीर को आतंक मुक्त रखने की अपनी कटिबद्धता पर अडिग है।’’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html