जमीन बेच पत्नी को बनाया सिपाही, निकली बेवफा तो गोली मारकर कर दी हत्या.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
शुक्रवार को एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई | पटना जक्शन के पास स्थित होटल मीनाक्षी के कमरा नंबर 303 में पति ने कट्टे से गोली मारकर पत्नी की खोपड़ी उड़ा दी, खून से लथपथ सिपाही का शव होटल के कमरे में पड़ा हुआ था | शव के पास सिंदूर भी बिखरा था, महिला सिपाही की पहचान शोभा कुमारी के रूप में हुई, बताया गया कि महिला होटल में गजेंद्र नामक युवक से शुक्रवार की सुबह मिलने आई थी, जहानाबाद के गजेंद्र ने गुरुवार की शाम कमरा बुक कराया था | बाद में युवक की पहचान महिला के पति के रूप में हुई, महिला को गोली उसके पति ने ही मारी थी |
जहानाबाद के काको के रहने वाले गजेंद्र ने अपनी पत्नी सिपाही शोभा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी है, महिला सिपाही की हत्या के बाद कई बातों का खुलासा हो रहा है, बताया जा रहा है कि शादी शुदा महिला सिपाही का एसएसबी के जवान धीरज कुमार से अफेयर है | इस बात से उसका पति डिप्रेशन में रह रहा था | दरअसल शोभा कुमारी और गजेंद्र ने प्रेम विवाह किया था. गजेंद्र कोचिंग सेंटर चलाता था, यहीं उसकी मुलाकात शोभा से हुई थी | शादी के बाद उसने खेत बेचकर पत्नी को पढ़ाया फिर शोभा सिपाही बनी |
गजेंद्र के पिता ने बताया कि उसका बेटा 13 हजार रुपए लेकर घर से निकला था. बाद में जानकारी हुई कि बेटे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बेटे का दोस्त हेमंत ने कई दिनों से नशे की गोली खा रहा था | हेमंत ने कहा कि पूछने पर गजेंद्र ने बताया था कि पत्नी शोभा का एसएसबी के जवान धीरज कुमार से अफेयर चल रहा है. पत्नी का जिससे अफेयर चल रहा है वह सीतामढ़ी का रहने वाला है. इसके चलते वह डिप्रेशन में रह रहा था| अफेयर को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी हो चुका था |
पिता ने कहा कि गजेंद्र ने अपने मन से शादी किया फिर खेत बेचकर पत्नी को पढ़ाया लिखाया | पिछले कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रहा था| वहीं गांव वालों का कहना है कि गजेंद्र बहुत शांत विचार का लड़का था. वह नौकरी की तैयारी कर रहा था विश्वास नहीं हो रहा है कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है, पटना के कोतवाली थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments