google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोर्ट में सरेंडर कर जेल में दाखिल हो गया भूमाफिया, पुलिस को नहीं लगी भनक....

Nov 28, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गोरखपुर के कुसम्ही स्थित मैरेज लॉन पर बुलडोजर चलने के बाद भूमाफिया दीनानाथ ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह जेल चला गया लेकिन पुलिस को उसके सरेंडर की भनक नहीं लग पाई थी।


पुलिस प्रशासन का बुलडोजर दीनानाथ के कुसम्ही स्थित आशीर्वाद मैरेज लान पर जिस दिन गरजा उसके अगले ही दिन उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उसके गिरोह का सरगना भू-माफिया कमलेश यादव पहले से ही जेल में है। चौरीचौरा तहसील व एम्स थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रुद्रापुर के कुसम्ही बाजार निवासी दीनानाथ के खिलाफ भू-माफिया की कार्रवाई के बाद एम्स पुलिस ने धोखाधड़ी से सम्बंधित मुकदमों की लंबी फेहरिस्त के मद्देनजर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। एम्स थानेदार मदन मोहन मिश्रा ने दीनानाथ की सम्पतियों का डाटा एकत्र किया था। वह भू-माफिया कमलेश यादव गैंग का सक्रिय सदस्य है।


कमलेश और दीनानाथ के अरबों की सम्पत्तियों को पुलिस प्रशासन ने जब्त किया था। दीनानाथ को धोखाधड़ी के मामले में एम्स पुलिस ने जेल भेजा था। वह जमानत पर बाहर आया था। जैसे ही एम्स पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की वह भूमिगत हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन दीनानाथ पकड़ से बाहर रहा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html