google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ललिता कंवर ने चिल्हाटी में किया धुंआधार जनसंपर्क व ली सभा....

Nov 4, 2023
1 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

अंबागढ़ चौकी-जिस तरह से खुज्जी विधानसभा में पहले जो दृश्य दिख रहे थे वे भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर के लग रहे थे। लेकिन अब जो आईने में साफ साफ दिख रहा है कि खुज्जी विधानसभा में त्रिकोणी मुकाबला के आसार है,कांग्रेस से भोलाराम साहू है तो भाजपा से गीता घासी साहू है।ललिता कंवर जो कि जिला पंचायत सदस्य है और वे भाजपा से पहले जुड़ी थी लेकिन ललिता कंवर के चुनाव प्रचार करने का तरीका व जनसंपर्क को देखकर तथा लोगो से मिल रहे आशीर्वाद को देखकर इस चुनावी लड़ाई ने खुज्जी विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस की नींद हराम कर दी है ।

शुक्रवार को खुज्जी विधानसभा से हमर राज पार्टी से ललिता कंवर जिनका चुनाव चिन्ह बाल्टी छाप है ,उन्होंने अंबागढ़ चौकी ब्लाक के चिल्हाटी में धुंआधार जनसंपर्क किया व लोगो से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने चौक में एक सभा को भी संबोधित किया जिसमें बीजेपी और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।ललिता कंवर ने अपनी हमर राज पार्टी का घोषणा पत्र भी जनता के बीच पढा।मौजूद लोग उनकी बातों को गौर से सुनते हुए भी नजर आए।


चिल्हाटी जनसंपर्क व सभा मे प्रत्याशी ललिता कंवर के साथ मंच पर हमर राज पार्टी के संरक्षण अरविंद नेताम,चुनाव प्रभारी बी एस रावटे,महासचिव विनोद नागवंशी,मीडिया प्रभारी जीवराखन उसारे,मनभावन उइके, मानपुर मोहला प्रत्याशी युवराज नेताम,व जसवंत गावड़े, भगतराम सोनी ,भोजराज डड़सेना उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html