कम उम्र में कारनामा कर दिखाया, सरायपाली के लाल ने,

अभय कृष्ण पॉल पिता डॉ अमिताभ पॉल ने गोल्ड मैडल जीता

नगर ही नहीं पुरे प्रदेश का नाम रौशन किया

मात्र साढ़े 16 साल की उम्र में कारनामा कर दिखाया

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तहसील सरायपाली में रहने वाले प्रतिष्ठित जन नेता, सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ अमिताभ पॉल और डॉ अनामिका पॉल की एक मात्र संतान ने माता पिता के सम्मान के
मुकुट में एक और रत्न जड़ दिया, गोल्ड मैडल पाकर..

छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के सरायपाली के अभय कृष्ण पॉल ने गोल्ड मैडल के साथ प्रथम स्थान बनाया है, छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन जो की वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग इंडिया का एफिलिएटेड यूनिट है, इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग इंडिया के द्वारा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 1 जुलाई 2023 से 2 जुलाई 2023 तक हुआ था।



इस प्रतियोगिता में अभय कृष्ण पॉल ने बॉडी वेट में 110 Kg, स्कॉट 170Kg, बेंच प्रेस 120Kg, डेड लिफ्ट 200Kg के साथ टोटल 490Kg की पॉवर लिफ्टिंग ले कर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मैडल जीता। इस प्रतियोगिता में अभय कृष्ण पॉल का चयन सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल में आयोजित होने वाले नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सब जूनियर स्कॉट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट के लिए हुआ है।
गोल्ड मैडल विजेता अभय कृष्ण पॉल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजन के मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं स्नेह को दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments