आँखों में मिर्च पाउडर डाल लुट लिए लाखों रूपये, छ.ग. के इस जिले का मामला...

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक टूट की घटना सामने आई है, यहाँ लुटेरों ने एक मुंशी से लाखों रूपए की लूट कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। मिनी माता चौक के पास शर्मा राईस मिल के मुंशी राखी राम कश्यप की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर दराज में रखें छह लाख 60,000 हजार रुपए की लूट की गई है। वहीं इस लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मुंशी राखी राम कश्यप ने बताया कि, वह 10.50 बजे राईस मिल के ऑफिस में बैठा हुआ था। तभी दो लोग सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में हेलमेट पहने हुए आए और मेरे आंख में मिर्ची पाउडर डालकर छह लाख साठ हजार रुपये लेकर फरार हो गये। राखी राम ने बताया की वह दो दिनों से पैसा कलेक्शन कर रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments