google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाइक की डिक्की में रखे लाखों रूपये की उठाईगिरी, तत्काल पुलिस ने की नाकेबंदी.....

Sep 27, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उठाईगिरी का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक आज मनोज कुमार डड़सेना, सुपरवाइजर, जय मां नाथल दाई क्रेशर उद्योग टिमरलगा चंद्रपुर उसके क्रेशर मालिक मनीष अग्रवाल द्वारा दिये गये 9 लाख रूपये के सेल्फ चेक को कैश कराने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा आया था । बैंक से चेक का आहरण कर मनोज रूपयों को अपने मोटरसाइकिल के डिक्की पर रख कर केवड़ाबाड़ी चौक की ओर जा रहा था, तभी चौक पर ट्रैफिक जाम के बीच अज्ञात व्यक्तियो द्वारा डिक्की से रूपये निकाल लिये।


घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । पीड़ित से पूछताछ, प्रारंभिक जांच एवं घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर 2 होंडा यूनिकॉर्न बाइक पर सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मनोज डडसेना का पीछा कर घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना है। एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नाकेबंदी कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया है, पुलिस टीमें माल-मुल्जिम की पतासाजी में जुट गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html