google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पानी पीने के बाद मजदूर की हुई मौत, जानें पूरा मामला....

Dec 9, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भोपाल - आपने इंसानों की मौत के कई कारण सुने होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि मधुमक्खी निगल लेने के कारण किसी की मौत हुई है? जी हां, आपने सही सुना। मध्य प्रदेश के भोपाल में ऐसा ही हुआ है। यहां एक पानी पीने के दौरान एक व्यक्ति ने मधुमक्खी निगल ली। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मजदूर को अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन वहां मजदूर की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण भी बताया है।


भोपाल के बैरसिया इलाके में एक मजदूर पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल गया। मधुमक्खी ने अंदर जाकर उसकी भोजन नली में डंक मार दिया। डंक मारने की वजह उसकी श्वासनली में भी सूजन आ गई। सूजन की वजह से मजदूर को सांस लेने में तकलीफ हुई। श्वासनली में तकलीफ के बाद मजदूर को अस्पताल ले जाया गया। वहां उल्टी करवाकर मजदूर के अंदर से मधुमक्खी को निकाल लिया गया। लेकिन, अस्पताल में कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।


पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि बुधवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर की है। यहां के बैरसिया इलाके में मजदूर हिरेंद्र सिंह ने अपने घर में एक गिलास पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी को निगल लिया। कुलस्ते ने बताया कि सिंह ने सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत की क्योंकि उनकी भोजन नली में सूजन थी। सांस लेने में तकलीफ के बाद सरकारी अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के अनुसार, जब मजदूर की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार देर रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान पीड़ित व्यक्ति ने उल्टी कर मृत मधुमक्खी को निकाल दिया। हालांकि, उसकी मौत हो गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html