कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने गौरव और शौर्य तथा वायु और अग्नि चीतो को खुले जंगल मे छोड़ने कि तैयरी मे

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में पिछले दिनों (11 और 14 जुलाई) को 2 चीतों की मौत के बाद स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के लिए खुले जंगल से क्वारंटीन बाड़ों में शिफ्ट किया गया था | लेकिन अब चीतों को फिर से चरणबद्ध तरीके से वापस छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है | इसके लिए चीतों को पहले छोटे बाड़ों से बड़े बाड़ों में छोड़ा जाएगा और फिर अक्टूबर में खुले जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया होगी | कूनो पार्क प्रबंधन ने अब तक 4 चीतों को छोटे बाड़ों से बड़े बाड़ों में छोड़ दिया है |
कूनो पार्क प्रबंधन ने हेल्थ चेकअप के बाद बीते 2 दिनों में गौरव और शौर्य तथा वायु और अग्नि चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा है | इनमें नामीबिया के गौरव और शौर्य को 19 जुलाई को खुले जंगल से वापस बाड़ों में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद रविवार शाम को इन्हें बड़े बाड़े में छोड़ा गया | जबकि साउथ अफ्रीका के वायु और अग्नि को मंगलवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया, ये दोनों 27 जून से क्वॉरंटीन बाड़े में बंद थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments