कोतवाली पुलिस कर रही पूछताछ, नाली में मिला नवजात का भ्रूण...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कवर्धा- कवर्धा में शुक्रवार को एक नाली में नवजात भ्रूण पाया गया | जानकारी के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई | स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी | पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को नाली से बाहर निकाला | इसके बाद पुलिस ने भ्रूण को जिला अस्पताल को सौंप दिया |इस बारे में पुलिस आसपास के लोगों से और अस्पतालों में पूछताछ कर रही है |
डायल 112 की पुलिस टीम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची | देखा तो नाली में एक मानव भ्रूण पड़ा हुआ था | भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले जाया गया | कोतवाली पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है | जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये मानव भ्रूण चार से पांच महीने का है, जिसे तुरंत किसी ने नाली में फेंक दिया था | क्योंकि दोपहर तक वहां मानव भ्रूण नहीं था | जहां भ्रूण मिला है, वहां लोगों का आना जाना भी अधिक होता है | ऐसे में पुलिस का मानना है कि आस पास मौजूद किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments