google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गैंगस्टरों के नेटवर्क से जुड़ा, आरोपी पकड़ा कोतवाली पुलिस ने.....

Dec 13, 2023
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोतवाली पुलिस ने गैंग्स्टरों के नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पर पंजाब में हत्या का आरोप है । नशे का आदी है और उसका कनेक्शन कई गैंगस्टरों से है, जिनके लिए वह काम कर रहा है। शुरुआती पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका कनेक्शन कई गैंगस्टरों से है, जिनके लिए वह काम करता है। उसने माना है कि वह जिनके लिए काम करता है, वे लोग विदेश में हैं और उसे जैसे निर्देश दिए जाते हैं, वह वैसा ही करता है ।


पंजाब के डेरा ब्यास थाने के साढ़ियांवाला निवासी आरोपी अमरजोतसिंह उर्फ जोता उर्फ करण पुत्र मलकीतसिंह तीन पुली इलाके में कारतूस लेकर घूम रहा था। कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने उसे 21 कारतूस के साथ धर दबोचा । एएसआई सरजीतसिंह ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करवाया। इसकी जांच बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई राकेश शर्मा को दी गई। शर्मा ने बताया कि आरोपी के संपर्क गैंगस्टरों से है। वह नशे का आदी है और उसका कहना है कि उसे ये कारतूस तीन पुली इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने दिए थे। वह जिन गैंगस्टर के लिए काम करता है, उनके निर्देश पर ही उसे ये कारतूस दिए गए। इसके बाद उसे ये कारतूस आगे पहुंचाने के लिए डायरेक्शन दिए जाने थे। इससे पहले उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html