google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोरबा पैसेंजर बिलासपुर में मालगाड़ी से टकराई

Nov 4, 2025
2 min read
  • बड़ा हादसा .

  • हादसे में 15 की मृत्यु आठ की पुष्टि।

  • बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, कई लोगों के मौत की खबर.

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

आज मंगलवार को बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने आ रही मालगाड़ी से टकरा गई।

टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख- पुकार गूंज उठी। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल हुए हुए है, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं ।

ट्रेन हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत (अपुष्ट), बिलासपुर में मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन; रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा

ट्रेन हादसे में अबतक15 लोगों की मौत (अपुष्ट), वहीं, एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो अपोलो अस्पताल में भर्ती है. 6 शव पहले ही निकाल लिए गए थे, दो शवों को हाल ही में गैस कटर की मदद से निकाला गया है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी दी है. हादसे में कुल 15 लोग घायल हुए हैं. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि हादसा कैसे हुआ है. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है. उधर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. साथ ही मुआवजे का भी ऐलान किया है.

यह हादसा गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर हुआ, जहां छत्तीसगढ़ के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (68733) की मालगाड़ी से टक्कर हुई है. ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी. वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी टक्कर हो गई.

सीपीआरओ के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 4 बजे मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया. रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू करने के साथ ही मौके पर मेडिकल यूनिट भेज दीं. यात्रियों के लिए हर मदद मुहैया कराई जा रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

हादसे के बाद रूट पर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है. कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया है. यात्रियों के लिए अन्य विकल्प की व्यवस्था की जा रही है. हादसे में ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है. रेलवे ने हादसे के बाद जांच शुरू कर दी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html