google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीच सड़क पर नजर आया कमोडो ड्रैगन छिपकली...लोगों के उड़े होश

Nov 27, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुनियाभर में ऐसे कई जीव मौजूद हैं, जिन्हें देखकर कई बार खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वायरल वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है, जिसमें एक विशाल छिपकली बीच सड़क पर रेंगती नजर आ रही है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए |


कमोडो ड्रैगन छिपकली-

वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि, दूर से आते किसी शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया होगा, जिसमें एक कमोडो ड्रैगन छिपकली बीच सड़क पर नजर आ रही है. इस विशाल छिपकली की अकेली पूंछ ही किसी इंसान के आधे कद के बराबर लग रही है. इस दौरान एक शख्स छिपकली को डंडी से भगाता नजर आ रहा है, लेकिन छिपकली है कि रोड पर से हटने का नाम ही नहीं ले रही है |


सड़क पर रेंगती इस विशाल छिपकली को देखने के लिए लोग गाड़ी रोककर उसका वीडियो और फोटो खींचते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है, ‘आखिर ये छिपकली करना क्या चाह रही है.’ वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे ये छिपकली शहर में टहलने आई है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये कमोडो ड्रैगन लग रहा है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है लोगों ने उसे चोट नहीं पहुंचाई |’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html