google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केजरीवाल के बस्तर दौरे से पहले हसदेव आंदोलन को समर्थन देने सरगुजा पहुंचे कोमल हुपेंडी...

Sep 8, 2023
2 min read







































































































  • हसदेव अरण्य आंदोलनकारियों को आम आदमी पार्टी का मिला समर्थन

  • बीजेपी-कांग्रेस पर 'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने लगाए गंभीर आरोप

  • हसदेव पर बड़े-बड़े दावे करने वाली बीजेपी-कांग्रेस की चुप्पी संदेहास्पद- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

  • बीजेपी-कांग्रेस की गंदी राजनीति की भेंट चढ़ रहा हसदेव जंगल- कोमल हुपेंडी

  • फर्जी ग्राम सभा दस्तावेज तैयार कर पेड़ों की कटाई गलत- कोमल हुपेंडी

  • जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को हमेशा रहेगा 'आप' का समर्थन- कोमल हुपेंडी

  • पर्यावरण विरोधी फैसला जल्द वापस नहीं लिया गया तो जनआंदोलन को होंगे बाध्य- कोमल हुपेंडी

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर, 08 सितंबर 2023

आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हसदेव अरण्य आंदोलन की समर्थन में सरगुजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही हसदेव जंगल बचाने की मुहिम में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को 'आप' का समर्थन निरन्तर जारी रहेगा।

'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल हसदेव जंगल मामले में जनता को गुमराह कर लूट में संलिप्त हैं। हसदेव जंगल में कोल खनन की बदनीयती से सरकार जंगल को बर्बाद करने पर अमादा है। फर्जी ग्राम सभा दस्तावेज तैयार कर बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटा जा रहा है। छत्तीसगढ़वासियों की जंगल कटाई निरस्त करने की मांग बिल्कुल जायज है। जब तक सरकार हसदेव जंगल खत्म करने की अपनी तानाशाही विचार को नहीं त्यागती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

  • हसदेव आंदोलनकारियों को मिला 'आप' का समर्थन

  • आंदोलन स्थल सरगुजा स्थित हरिहर गांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी

  • बीजेपी-कांग्रेस पर कोमल हुपेंडी ने लगाए गंभीर आरोप

  • कोमल हुपेंडी ने ग्रामीणों से की मुलाकात

  • बड़े-बड़े दावे करने वाली बीजेपी-कांग्रेस की हसदेव पर चुप्पी संदेहास्पद- कोमल हुपेंडी

  • बीजेपी-कांग्रेस की गंदी राजनीति की भेंट चढ़ रहा हसदेव जंगल- कोमल हुपेंडी

  • फर्जी ग्राम सभा दस्तावेज तैयार कर पेड़ों की कटाई गलत- कोमल हुपेंडी

  • जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को हमेशा रहेगा 'आप' का समर्थन- कोमल हुपेंडी

  • किसानों ने कोमल हुपेंडी को बताई अपनी परेशानी

कोमल हुपेंडी ने कहा कि हसदेव जंगल की कटाई पूरे मध्य भारत के पर्यावरण को प्रभावित करेगी। जंगलों की ये कटाई बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत से हो रही है। दरअसल कोल खनन के लिए सरगुजा के हसदेव इलाके में खदानें बनाने के लिए जंगल काटने का काम हो रहा है। हसदेव जंगल के पेड़ों को काटने का पर्यावरण विरोधी, जनविरोधी फैसला वापस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

'आप' प्रदेश अधय्क्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि हसदेव जंगल बचाने की मुहिम को शुरू से ही आम आदमी पार्टी का पूरा समर्थन रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 1 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें हमने जंगल कटाई पर रोक लगाने की मांग की थी। ज्ञापन में हमने पैसे और कोयला के लालच में लगातार पर्यावरण को नुकसान पंहुचाने का आरोप लगाकर हसदेव इलाके में जंगल की कटाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html