कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 34वीं बार 0 पर आउट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लखनऊ- इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में टीम इंडिया के फैंस विराट कोहली के वनडे करियर की 49वीं सेंचुरी की बाट जोह रहे थे। अगर विराट ऐसा करते तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने के सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। शतक बनाना तो दूर विराट 1 रन भी नहीं बना सके। वे 9 गेंद पर बिना खाता खोले यानी 0 के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने सचिन के यूनिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 513 मैचों की 569 पारियों में 34वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं। सचिन 664 मैचों की 782 पारी में भी 34 बार ही जीरो पर आउट हुए थे।
हालांकि, ये दोनों ही सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। यह रिकॉर्ड जहीर खान के नाम है। जहीर 309 मैचों की 232 पारियों में 44 बार जीरो पर आउट हुए हैं। जहीर 43 बार भारत की ओर से खेलते हुए और 1 बार एशिया-11 की ओर से खेलते हुए जीरो पर आउट हुए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments