google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

14 देशी और 5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार.....

Jan 21, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ - घरघोड़ा पुलिस की टीम द्वारा कारगिल चौक पर घेराबंदी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलीडीह घरघोड़ा में रहने वाला रवि शंकर देवांगन अवैध रूप से शराब बिक्री करता है और आज भी छाल रोड से पैदल शराब लेकर घरघोड़ा की ओर आ रहा है। थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह के नेतृत्व में हमराह स्टाफ द्वारा कारगिल चौक घरघोड़ा पर घेराबंदी कर संदेही रवि शंकर को पकड़ा गया जिसके पास रखें थैला को चेक करने पर उसके अंदर 07 पाव गोल्डन गोवा, 07 पाव देशी प्लेन और एक प्लास्टिक जरकिन में 5 लीटर महुआ शराब मिला। शराब के संबंध में संदेही रवि शंकर से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया संदेही द्वारा अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन करना पाए जाने पर घरगुड़ा पुलिस द्वारा आरोपी रवि शंकर देवांगन पिता हेमंत कुमार देवांगन उम्र 34 साल चुना भट्ठा कोष्टापारा कोतरारोड़ हाल मुकाम अमलीडीह घरघोड़ा पर थाना घरघोड़ा में धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक उधोराम पटेल, प्रहलाद भगत और सुमित उरांव शामिल थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html