google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जानें कहां बनी भाजपा और कहां बनी कांग्रेस की सरकार....

Dec 3, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- भाजपा ने 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव को 3-1 के स्कोर से जीत लिया है। इसमें भी खासतौर पर हिंदी पट्टी यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। खासतौर पर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा ने चौंकाया है, जहां उसकी हालत कमजोर बताई जा रही थी। मध्य प्रदेश में उसे लेकर फिफ्टी-फिफ्टी की भविष्यावाणी थी, तो वहीं छत्तीसगढ़ में सभी पोल उसकी हार बता रहे थे। लेकिन सभी गलत साबित हुए और भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनवाने और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए तीनों राज्यों की जनता को नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के वोटरों को भी धन्यवाद कहा।


प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के भरोसे की बात कहते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है।” प्रधानमंत्री ने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए आगे कहा, “भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।


मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।”


प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के वोटरों को भी धन्यवाद कहते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “तेलंगाना की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, भाजपा को आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html