google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जानें क्या लिखा था पोस्टर में जिसे देख डर गए हिंदू और सिख परिवार...

Oct 15, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी गई है | कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए और घरों को खाली कर देने की धमकी दी गई है | ऐसा न करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई है | इस घटना से लोग डरे हुए हैं | उन्होंने पुलिस और सेना से धमकी देने वाले देश-विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है |


दरअसल, पुंछ जिले का देगवार सेक्टर पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है | शनिवार शाम करीब 6 बजे लोग अपने घरों के बाहर लगे पोस्टर देखकर भयभीत हो गए | इन पोस्टर पर उर्दू में लिखा था, “तमाम हिंदू और सरदार बिरादरी को आगाह किया जाता है कि जल्द से जल्द इस इलाके को छोड़ दो, वरना इसकी आपको भारी कीमत भरनी होगी” |


सूचना मिलने पर पुंछ पुलिस स्टेशन के एसएसओ दीपक पठानिया सुरक्षाबलों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे | उन्होंने सरपंच की मौजूदगी में पोस्टर जब्त कराए| एक पोस्टर एडवोकेट महिंदर पियासा के घर गीता भवन के मेन गेट पर चिपकाया गया था |


दूसरा पोस्टर और तीसरा सुजान सिंह के लॉन से बरामद किया गया| इसी साल अप्रैल में आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने बड़े हमले की धमकी दी थी | उसने धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था | इसमें जम्मू और दिल्ली में आतंकी हमले करने की धमकी दी और J-K में रहने के लिए इच्छुक लोगों को विदेशी बताकर सड़कों पर खून बहाने तक की चेतावनी दी |


बता दें कि पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट, जैश-ए-मोहम्मद का समर्थित संगठन है | अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट जैश के प्रॉक्सी आउटफिट के तौर पर उभरा था| PAFF समय-समय पर सेना और सरकार को कई बार धमकियां भी दे चुका है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html