जानिए क्या हुआ जब पत्नी को मिला 10 से बिछड़ा पति...

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक महिला अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान अस्पताल के बाहर उसे जमीन पर बैठा विक्षिप्त व्यक्ति दिखाई दिया। जब महिला उसके नजदीक पहुंची तो वह उसका पति निकला, जो 10 साल पहले लापता हो गया था। पति को देखते ही महिला बिलख पड़ी और किसी बच्चे की तरह पति को संवारने और दुलारने लगी।
महिला का नाम जानकी देवी है। उसके पति का नाम मोती चंद्र वर्मा है। दोनों देवकली थाना सुखपुरा के रहने वाले हैं। दोनों की शादी 21 साल पहले हुई थी। जानकी देवी का कहना है कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार था और 10 साल पहले घर से अचानक कहीं चला गया था। तभी से वो उसको हर जगह तलाश कर रही थी, जो आज पूरी हो गई है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला अपने पति के साथ सड़क पर बैठी हुई है। वो पहले एक पिंक कलर के कपड़े से अपने पति को ढक देती है। उसके बाद उसके चेहरे और बाल पर हाथ फेरती है। बालों में फंसी गंदगी को साफ करती है। ऐसा करते हुए महिला लगातार रो रही है और अपने पति का हाल पूछ रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments