google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विमान यात्री की हुई मौत जानिए पूरा मामला......

Aug 22, 2023
1 min read
































































Indigo के विमान से मुंबई-रांची का सफर कर रहे यात्री की मौत हो गई, जिसके चलते विमान को नागपुर के बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। अधिकारियों ने बताया है कि अस्पताल में यात्री की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक पहले ही किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों का सामना कर रहा था। डी तिवारी नाम के यात्री इंडिगो विमान में मुंबई से राची जा रहे थे। खबर है कि रात 8 बजे उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। तबियत बिगड़ते देख पायलट ने नागपुर में लैंडिंग की तैयारी की। यहां से यात्री को नागपुर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में इंडिगो की तरफ से बयान जारी किया गया है।


एयरलाइन्स ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5093 को नागपुर ले जाया गया था। यहां यात्री को उपचार के लिए प्लेन से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से यात्री की जान नहीं बच सकी। उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। पीटीआई भाषा के अनुसार, यहां केआईएमएस अस्पताल के डीजीएम एजाज शामी ने कहा कि 62 वर्षीय यात्री किडनी और तपेदिक की बीमारी से पीड़ित था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html