google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शेयर बाजार पर अपडेट जाने... सेंसेक्स गिरावट पर खुला-निफ्टी की सपाट ओपनिंग....

Jan 25, 2024
2 min read




























Stock Market Opening: शेयर बाजार की शुरुआत मिलीजुली हुई है और आईटी शेयरों की गिरावट के चलते आज बाजार को ऊपर चढ़ने के लिए सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है.

भारतीय शेयर बाजार कल जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था लेकिन आज इसमें सपाट कारोबारी ओपनिंग देखी जा रही है. आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 38.21 अंक की हल्की गिरावट के साथ 71,022 के लेवल पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी 0.65 अंक की नामात्र की बढ़त के साथ यानी बिलकुल सपाट रहकर 21,454 के लेवल पर खुला है.

कैसे हैं शेयर बाजार की ओपनिंग से संकेत

बाजार की ओपनिंग के समय ऑटो शेयरों में कुछ तेजी है पर बैंक निफ्टी ने भी गिरावट के साथ ही शुरुआत की है. आईटी शेयरों की शुरुआत लाल निशान में ही हुई है और टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

सुबह 9.55 बजे शेयर बाजार का हाल

बीएसई सेंसेक्स में 255.30 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और 70,805.01 के लेवल पर गिर गया है. एनएसई निफ्टी 21400 के नीचे फिसल गया है और 59.55 अंक या 0.28 फीसदी गिरकर 21,394 के लेवल पर आ गिरा है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 21 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एनटीपीसी 1.89 फीसदी ऊपर चल रहा है और इंडसइंड बैंक 1.59 फीसदी की तेजी पर है. एचयूएल 0.62 फीसदी तो बजाज फिनसर्व 0.28 फीसदी की तेजी पर बना हुआ है. बजाज फाइनेंस 0.17 फीसदी बढ़त पर है और भारती एयरटेल 0.21 फीसदी चढ़ा है.

एनएसई निफ्टी की चाल

एनएसई पर आज 1471 शेयर तेजी के साथ तो 711 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. कुल 2244 शेयरों पर ट्रेड हो रहा है तो इसमें से 62 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं. निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में उछाल है और 30 शेयरों में गिरावट है. 1 शेयर बिना बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा है.

केवल 4 सेक्टर्स हरे निशान में दिख रहे

एनएसई के केवल मीडिया, रियल्टी, पीएसयू और ऑयल एंड गैस के सेक्टर्स में ही आज केवल तेजी बनी हुई है और बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. हालांकि सबसे ज्यादा 1.39 फीसदी की उछाल रियल्टी स्टॉक्स में देखी जा रही है लेकिन आईटी स्टॉक्स सबसे ज्यादा 1.08 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html