google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जानें वजह! आखिर क्यों हुए पूरे वर्ल्ड कप से बाहर, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या....

Nov 4, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुंबई- टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्द‍िक पंड्या वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं | आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में यह खबर भारत के लिए बड़ा झटका है | पहले उम्मीद थी कि हार्द‍िक टीम इंडिया के आख‍िरी के लीग मैच या सेमीफाइनल या फाइनल से पहले फ‍िट हो जाएंगे, लेकिन अब यह साफ है कि वह वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए कोई भी मैच नहीं खेलेंगे | उनकी जगह टीम में प्रस‍िद्ध कृष्णा की एंट्री हुई है |


भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अजेय रही थी | वह सात में से सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है | अब टीम इंडिया को 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका से फिर 12 नवंबर को नीदरलैंड्स से शेष मैच खेलने हैं | इसके बाद सेमीफाइनल (15 या 16 नवंबर) को है | फिर 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल है |


ऐसे में हार्द‍िक के ना होने से टीम इंड‍िया जरूर अपने कॉम्ब‍िनेशन में उनको मिस करेगी | ताजा अपडेट के मुताब‍िक, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने टखने की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे |


पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी | टीम इंडिया में भारत की टीम में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा लेंगे | हार्द‍िक भी टीम से बाहर होने पर न‍िराश नजर आए, उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर किया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html