google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जानिए इस व्रत से जुड़ी अहम बातें, करवा चौथ 1 नवंबर को...

Oct 28, 2023
1 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

करवा चौथ का त्योहार आने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं | इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखती हैं | इस दिन महिलाएं अपना पूरा श्रृंगार करती हैं और रात में चांद और पति की पूजा करने के बाद ही व्रत खोला जाता है | करवा चौथ का व्रत शुरू होने से पहले, सास अपनी बहुओं के लिए सरगी की थाली तैयार करती हैं ताकि व्रत के दौरान उनकी बहू हेल्दी रहे और उन्हें कमजोरी ना आ सके | क्योंकि करवा चौथ का व्रत निर्जल रखा जाता है ऐसे में जरूरी है कि आप सुबह खाई जाने वाली सरगी की थाली में हेल्दी चीजों को शामिल करें ताकि दिनभर आपको कमजोरी महसूस ना हो |


व्रत शुरू होने से पहले जरूरी है कि आप हाइड्रेटिंग चीजों का सेवन करें | इसके अलावा फाइबर, प्रोटीन, साबुत अनाज, फल और दूध को भी अपनी सरगी की थाली में शामिल करें | हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको सरगी की थाली में जरूर शामिल करनी चाहिए |


नारियल पानी- यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ ही पूरे दिन आपको हाइड्रेटेड रखता है | इसे पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस और पाचन में सुधार होता है और आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है |


भीगे हुए नट्स- सरगी की थाली में 5-6 भीगे हुए बादाम, 1-2 अखरोट, और 3-4 किशमिश शामिल करें | इससे शरीर में दिनभर एनर्जी भरी रहती है | इसके अलावा भीगे हुए कद्दू के बीज, अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीजों का भी सेवन करें |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html