google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जानिए देश का हाल, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी...

Oct 16, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ - नई दिल्ली- नवरात्रि के आते ही उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारतीय राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में भी सुबह-सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया है। केदारनाथ में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर तिरुवनंतपुरम में सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे।

मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। केरल के तिरुवंतपुरम में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। जलभराव के अलावा केंद्रीय जल आयोग ने यहां तीन नदियों का स्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने आस-पास के इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने का आग्रह किया है।


आईएमडी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभागा का अनुमान है कि आज और कल इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों में भी बारिश को लेकर चेतावनी दी है और बताया है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 17 अक्टूबर तक तेज बारिश हो सकती है। केरल में बारिश से हाहाकार मचा है।


लगातार बारिश के कारण राजधानी शहर के विभिन्न इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति और भूस्खलन हो गया है। स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा साझा किए गए दृश्यों से पता चलता है कि शनिवार रात से तिरुवनंतपुरम जिले में भारी बारिश हुई है, जिससे सड़कों, सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।


दृश्यों के अनुसार, जिले में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया और कुछ इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं। दृश्यों में कारें लगभग जलमग्न दिखाई दे रही हैं, जबकि बचाव दल तिरुवनंतपुरम के कुछ हिस्सों में घरों से लोगों को नावों से निकालकर शिविरों में ले जा रहे हैं। यह अलर्ट जिले में करमना, नेय्यर और वामनापुरम नदियों के लिए जारी किया गया है।


उत्तराखंड में भी आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ी इलाकों में आज जमकर मेघ बरस सकते हैं। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ मौसम सर्द हो गया है। उधर, रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। केदारनाथ और चोपता समेत कई स्थानों पर बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html