google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जानें किन सात जिलों पर खर्च होगा 700 करोड़ का बजट...

Dec 7, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ऊना- एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत अगले चार वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में 1300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। एडीबी के तहत कार्यरत इस प्रोजेक्ट में 6000 हेक्टेयर भूमि पर सिट्रस पौधों के अलावा अनार अमरुद व लीची सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों के बगीचे लगाएंगे। यह जानकारी बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला ऊना के एकदिवसीय प्रवास के दौरान बौल, पिपली तथा खोलीं गांवों में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के एफ एलडी के निरीक्षण के दौरान दी।


एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत विकास खंड बंगाणा में 12 हेक्टेयर भूमि पर लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से 11 एफ एलडी क्लस्टर बनाए गए है, जिनमें आम व अमरूद के पौधे लगाए है। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागबानी को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए एडीबी एचपी शिवा प्रोजेक्ट द्वारा जलशक्ति विभाग के माध्यम से 18.45 करोड रुपए खर्च किए जा रहे है।


जिसके तहत पांच पंचायतों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। बागवानी मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर जाकर एचपी शिवा प्रोजेक्ट से जुड़े बागवानों से विस्तृत वार्तालाप की। इस अवसर पर उन्होंने बागबानी विभाग बंगाणा के अधिकारियों के कार्य की सराहना। एचपी शिव प्रोजेक्ट से जुड़े बागबानों की आय में ज्यादा बढ़ोतरी के लिए हलदर पौधों के मध्य खाली जमीन पर विभिन्न प्रकार की नकदी फसलों बारे प्रेरित व प्रशिक्षित किया जाए।


इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, उद्यान विभाग के उपनिदेशक केके भारद्वाज, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रवीण शर्मा व एसडीओ अमन कुमार, उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ शिवभूषण कंवर, उद्यान विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार व उद्यान प्रसार अधिकारी मोहम्मद अरशद सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय बागबान उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html