पति पर चलाया चाकू, शादी करने से महिला का किया अपहरण...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
शाजापुर- मध्य प्रदेश के शाजापुर में दो बदमाशों ने एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया | इसके बाद उसकी पत्नी को उठा ले गए | घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया | सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया | पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है | वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है |
जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्राम भरड़ रोड इलाके का है | यहां गुरुवार शाम दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है | आरोपी व्यक्ति महिला पर शादी का दबाव बना रहा था | वह उससे शादी के लिए अपहरण कर ले गया है | महिला के पति को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments