google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

किन्नर मधुबाई ने दी बीजेपी कांग्रेस को रायगढ़ सीट पर चुनौती.....

Oct 29, 2023
2 min read














































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस सरकार में वापसी के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो दूसरी ओर पांच साल से सूखा काट रही भाजपा भी सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही है। लेकिन इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की रायगढ़ सीट का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा के ओपी चौधरी और कांग्रेस के प्रकाश नायक को चुनौती देने वाला उम्मीदवार न तो महिला है और न ही पुरुष है। जी हां यहां से दोनों उम्मीदवारों को एक किन्नर चुनौती देने वाली है जो पूर्व में महापौर भी रह चुकीं हैं।


दरअसल भाजपा कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद अब जेसीसीजे ने रायगढ़ सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। जेसीसीजे ने यहां के मधु किन्नर को चुनावी मैदान में उतारा है। 30 अक्टूबर को मधु अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि वह किस तरह का कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करेंगी बल्कि शपथ पत्र लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


मधु ने कहा कि दस कदम गरीबी के खतम की शपथ के साथ वे जनता से वोट मांगेगे। मधुवाई ने शनिवार को पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मधुबाई जनता के दिल की आवाज है जिसकी गूंज अब विधानसभा में सुनाई देने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस जोगी ने जो 10 बिंदुओं का शपथ पत्र जारी किया है इस शपथ पत्र के जरिए हुए चुनाव लड़ेंगी। 10 कदम गरीबी खत्म उनका नारा होगा और शराब बिक्री बंद करना उनकी प्राथमिकता होगी। मैंने 5 साल राजनीति की है और मेरा 5 साल का कार्यकाल बेहद अच्छा गया है। निर्दलीय होने की वजह से मैं ज्यादा कुछ नहीं कर पाई क्योंकि पार्टी वालों ने मुझे कुछ करने नहीं दिया। मैं कुछ अच्छा करना चाहती हूं मेरे कार्यकर्ता मेरे साथ हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html