google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

किन्नर ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए खरीदा नामांकन फार्म...

Oct 25, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- किन्नर समुदाय की Madhu Bai उस वक्त प्रदेश ही नहीं देश की पटल पर उभर कर चर्चा में सामने आई जब रायगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में 33 हजार से अधिक मत प्राप्त कर विजयी बनी थी और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के महावीर गुरुजी 4537 मतों से करारी शिकस्त दी थी। इस नतीजे ने सभी को चौंका दिया था। चुनाव परिणाम ऐसा कि मानो मतदाताओं ने जनादेश देकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के गाल पर करारा थप्पड़ जड़ दिया था। रायगढ़ जिले में अभी आगामी विधानसभा चुनाव में मधु बाई ने (जे) से अपना नामांकन फार्म खरीदा है।


कांग्रेस और बीजेपी से ठगे हुए मतदाताओ ने तीसरे विकल्प के रूप में पूर्व में महापौर चुनाव के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों को अपना चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी में बगावत भी स्पष्ट दिख रहे हैं। दोनों ही पार्टी में टिकट वितरण से नाराज उम्मीदवार अब विभीषण बन चुके हैं। कांग्रेसी नेता शंकर लाल अग्रवाल पार्टी छोड़ निर्दलीय मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं वही बीजेपी के उम्मीदवार ओपी चौधरी के विरोध में भाजपा की ही नेत्री गोपिका गुप्ता ने भी पार्टी के आला कमान को 30 अक्तूबर तक प्रत्याशी बदलने का अल्टीमेटम दिया है तथा बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी को न बदलने की स्थिति में निर्दलीय मैदान पर उतरने ऐलान किया है।

“दो के बीच में तीसरे को फायदा”

यह कहावत भी आपने सुनी ही होगी। लगता है इस बार रायगढ़ विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसे ही होने के कयास लगाए जा रहे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों में बगावत मुखर होने लगी है । टिकट की मांग कर रहे नाराज कांग्रेसी नेता अपनी ही पार्टी के खिलाफ नजर आ रहे हैं वही बीजेपी में पुसौर क्षेत्र की चर्चित बीजेपी नेत्री गोपिका गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी को बदलने पर अड़ी हुई हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी के ही नाराज नेता अपनी अपनी की राहों में गड्ढे खोद रहे हैं।


हालाकि डैमेज कंट्रोल करने के लिए दोनों ही पार्टी के जिला पदाधिकारी और आला कमान अपने-अपने कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हैं लेकिन अभी तक उन्हें मनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। कुल मिलाकर यहां राजनीतिक गर्मी पूरे उन्माद पर है। ऐसे में पूर्व महापौर मधु बाई का जोगी कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरना बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। प्रदेश में सबसे हॉट हो चुके रायगढ़ सीट और दिनों दिन दिलचस्प होता चुनावी समीकरण आगे क्या रंग बदलेगा? किसे जनादेश मिलेगा और किसके सर पर सजेगा जीत का सेहरा यह तो भविष्य के गर्भ में है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html