google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

किम का आदेश.....दिन-रात काम कर मिसाइलों एवं हथियारों का उत्पादन बढ़ाए

Aug 15, 2023
1 min read



























































उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के प्रमुख युद्ध सामग्री कारखानों का दौरा कर मिसाइलों एवं अन्य हथियारों के उत्पादन में भारी वृद्धि करने का आदेश दिया। किम के आदेश देने से कुछ ही दिन पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू किए थे, जिन्हें उत्तर कोरिया अपने लिए खतरे के तौर पर देखता है। किम का देश में हथियारों के उत्पादन को प्रोत्साहन देना इस बात की पृष्ठभूमि में भी अहम है कि अमेरिका के अधिकारियों को लगता है कि रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन के साथ जारी उसके युद्ध के लिए रूस को और हथियार बेचने के संबंध में उत्तर कोरिया से हाल में बात की थी।


किम ने सामरिक मिसाइलों, सचल प्रक्षेपण मंचों, बख्तरबंद वाहनों और तोपखाने के गोले बनाने वाली फैक्टरियों का दौरा किया। किम ने मिसाइल फैक्टरी का भी दौरा किया और इस दौरान उन्होंने उत्पादन क्षमता को ‘‘अत्यधित बढ़ावा देने’’ का लक्ष्य रखा ताकि फैक्टरी अग्रिम सैन्य इकाइयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर मिसाइलों का उत्पादन कर सके।


रिपोर्ट के अनुसार, किम ने कहा, ‘‘युद्ध की तैयारियों का स्तर युद्ध सामग्री उद्योग के विकास पर निर्भर करता है और यह फैक्टरी (उत्तर) कोरियाई आर्मी की युद्ध संबंधी तैयारियों को तेज करने में एक बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html