30 लाख के बीमा की रकम हड़पने के लिए अपने ही दोस्त को मार डाला.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के एटा में सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां बीमा के 30 लाख रुपये हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने दोस्त की हत्या कर दी, यह केस सामने आया तो पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट देखकर हत्या की साजिश रची थी, जानकारी के अनुसार, थाना निधौलीकलां में करीब पांच दिन पूर्व एक युवक की हत्या कर दी गई थी, दरअसल, 25 सितंबर 2023 को थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला सीर निवासी सोवरन सिंह ने निधौलीकलां थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसके 35 वर्षीय बड़े बेटे चरनसिंह और बहू के बीच विवाद चल रहा था, इससे नाराज होकर बहू 15 दिन पहले मायके चली गई थी, इस बात से परेशान होकर चरनसिंह 24 सितंबर की शाम घर से कहीं चला गया था |
पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद 25 सितंबर को निधौलीकलां क्षेत्र में गहराना के पास चरनसिंह का शव मिला, उसके शरीर पर काफी चोटें थीं, पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने 29 सितंबर को वीरेंद्र नाम के व्यक्ति को अवागढ़ किला तिराहे के पास से पकड़ लिया, वहीं 30 सितंबर को रघुराज नाम के व्यक्ति को उसके घर से पकड़ा, पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, इन दोनों की निशादेही पर मृतक चरनसिंह का मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चप्पलें और टूटा हुआ सिम पुलिस ने घटनास्थल के पास धान के खेत से बरामद कर दिया |
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी, उसी के बाद हत्या का प्लान बनाया. पहले आरोपियों ने मृतक के भाई से दोस्ती की, जो मानसिक रूप से कमजोर है. इसके बाद फेसबुक पोस्ट में लिखी बातों के आधार पर चरनसिंह का आधार कार्ड लेकर मृतक के छोटे भाई का बैंक में खाता खुलवाया, आरोपियों ने चरनसिंह का 30 लाख रुपये का बीमा कराया, जिसमें नॉमिनी चरनसिंह के छोटे भाई को बनाया, आरोपियों ने प्लान के अनुसार, चरनसिंह की हत्या कर दी. आरोपियों का प्लान था कि बीमा का पैसा चरनसिंह के छोटे भाई के खाते में आएगा, जिसे निकलवाकर वे आपस मे बांट लेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments