24 घंटे में 430 लोगों को मारा, इजरायल में खूनी खेल रहा आतंकी संगठन हमास.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इजरायल के लिए शनिवार की सुबह वो ऐतिहासिक त्रासदी लेकर आई, जो इस देश ने अब तक नहीं देखी थी, फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे, हमले में अब तक 250 से ज्यादा लोगों के मौत की बात सामने आ रही है, 900 से ज्यादा लोग घायल हैं, वहीं हमास की ओर से दावा किया गया है कि उसने कई इजरायली सैनिकों को बंधक बना लिया है, वहीं कई इजरायली नागरिकों को भी बंधक बनाए जाने की जानकारी है, वहीं इजरायल के जवाबी हमले में 198 मौतें हुई हैं और लगभग 1,500 घायल हुए हैं |
इस पूरे प्रकरण में सामने आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है. शनिवार तड़के शुरू हुए इस संघर्ष को शुरू हुए अब 24 घंटे का समय पूरा हो रहा है. यानी कि घोषित तौर पर इस जंगी माहौल को पूरा एक दिन हो रहा है, हमास ने शनिवार सुबह (7 अक्टूबर) इजराइल पर अचानक ही गाजा से कई रॉकेट लॉन्च किए, हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. इसके अलावा हमास ने दक्षिणी इजराइल में घुसपैठ भी की. हमास ने अपने इस ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' कहा, हमास के हमले के बाद इजरायल ने 'युद्ध' की घोषणा कर दी. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये घोषणा करते हुए कहा कि उनका देश अपने दुश्मन से "अभूतपूर्व कीमत" वसूलेगा, इजरायल ने अपने दुश्मन के खिलाफ 'ऑपरेशन आयरन स्वार्ड्स' लॉन्च किया है |
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि हमने हमास के हमले के जवाब में ऑपरेशन 'आयरन स्वॉर्ड्स' शुरू किया है. इसके जरिए हवा, जमीन और समुद्र से गाजा पट्टी में रॉकेटों की बौछार कर रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा कि हम युद्ध में हैं, किसी ऑपरेशन में नहीं. आज सुबह हमास ने इजरायल और उसके नागरिकों पर एक जानलेवा हमला किया. दुश्मन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. हम युद्ध में हैं और हम इसे जीतेंगे, उन्होंने कहा कि मैंने अपने सभी सिक्योरिटी सिस्टम के चीफ को बुलाया और हमास के ठिकानों को तबाह करने का आदेश दिया, साथ ही बड़े पैमाने पर आर्टिलरी जुटाने का आदेश दिया है, हम हमास के हमले का करारा जवाब देंगे. दुश्मन को इसकी अभूतपूर्व कीमत चुकानी पड़ेगी, इजरायली वायु सेना ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कहा कि वायु सेना के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने पूरे गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास के 17 सैन्य परिसरों और 4 हेडक्वार्टर पर हमला किया है, आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुबह 6:30 बजे से इजरायल में रॉकेट दागे गए हैं, कम से कम सात जगहों पर इजरायली सैनिक घुसपैठियों से लड़ रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments