google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

किडनैपर फरार, तेलीबांधा में मिला अपह्त युवक...

Nov 2, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग- भिलाई तीन थाना क्षेत्र फिल्मी अंदाज में क्राइम ब्रांच के नाम पर एक युवक को घर के बाहर बुलाया और कुछ युवक कार में अपहरण कर रायपुर ले गए | खबर लगते ही आरोपियों का पीछा कर पुलिस टीम देर रात रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र पहुंची और युवक को आरोपियों के चंगुल से बचा ले आई | इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि 3 फरार हैं | अपहर्ता को पकड़ने के प्रयास में पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है | पूरा मामला पैसे के लेनदेन बताया जा रहा है |


भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि ”पदुमनगर भिलाई तीन निवासी तोषी गोस्वामी नेरिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति सागर भारती गोस्वामी बिजनेंस ट्रेडिंग का काम करते है | 31 अक्टूबर की रात सागर अपनी कार से घर पहुचा | इस दौरान वसुंधरा नगर भिलाई तीन निवासी हितेश उर्फ बंटी साहू समेत उसके तीन दोस्त कार में सवार होकर आए |” रात में घर वापस आने पर सागर को क्राइम ब्रांच के नाम पर फोन करके घर से बाहर बुलाया गया | हितेश बंटी और उसके साथियों ने सागर को उसी की कार में डाल मारपीट करते हुए ले जाने लगे |


सागर के चीखने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी घर बाहर आई | जब उसने अपने पति को कुछ लोगों द्वारा कार में जबरन डालकर ले जाते देखा तो सागर को बचाने के लिए कार के पीछे दौड़ी |आरोपी कार को पहले सीधे ले गए, लेकिन आगे गली का रास्ता बंद देखकर कार वापस मोड़ कर सागर के घर के सामने से निकलने लगे | सागर की पत्नी और आसपास के कुछ लोग कार की ओर दौड़े, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उन्हें कार से कुचलने की कोशिश करते हुए सागर को ले निकल गए |


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | सागर की पत्नी ने सागर और बंटी दोनों का नंबर पुलिस को दिया | सागर का फोन बंद बताया, लेकिन बंटी की लोकेशन तेलीबांधा तालाब के पास मिली | भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत रायपुर रवाना हुए | तेलीबांधा क्षेत्र के Ring रोड में आरोपी सागर को बंधक बनाकर कार में बिठाकर रखे हुए थे | पुलिस को आता देख आरोपी कार छोड़ फरार हो गए | सागर भारती गोस्वामी को सुरक्षित तीन घंटे में बचाकर भिलाई तीन लाया गया | मौके से उसके सभी भागने में कामयाब रहे | जानकारी मिली है कि इस घटना में अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के प्रयास में एक पुलिस कर्मी को भी चोटें आई हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html