google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पाकिस्तानी एजेंडा के नाम पर खालिस्ता‎नियों को बनाया गया मोहरा.....

Sep 30, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पाकिस्तान ने खालिस्तान के नाम पर भारत को बदनाम करने के ‎लिए अंतरराष्ट्रीय फोरम पर मुद्दा उठाने की तैयारी कर ली है। इसका और कोई कारण नहीं ब‎ल्कि पैसे के ‎लिए ऐसा ‎किया जा रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इस बात के संकेत मिल रहे हैं। खबर है कि पाकिस्तान सभी अंतरराष्ट्रीय फोरम पर भारत को परेशान करने की कोशिश कर रहा है।


हालां‎कि ये जानकारियां ऐसे समय पर सामने पर आईं हैं, जब खालिस्तान के मुद्दे पर भारत-कनाडा के बीच तनाव जारी है। एक मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के शीर्ष अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि भारत के खिलाफ नई रणनीति बनाई गई है। अधिकारी ने कहा ‎कि भारत को चोट देने से लेकर बदनाम करना पाकिस्तान का नया एजेंडा है और सभी अंतरराष्ट्रीय फोरम पर भारत को बेनकाब करने के ‎लिए काम ‎किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर का खासतौर पर जिक्र करते हुए कहा कि खालिस्तान आंदोलन रफ्तार पकड़ रहा है।


रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने दावा किया है कि आईएसआई खालिस्तानी समर्थकों की मदद से भारत में जमीन तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, कुछ रुपयों के बदले में खालिस्तानी समर्थक गोपनीय जानकारी मुहैया करा रहे हैं और हम उसके हिसाब से निशाना तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया, अनिश्चित राजनीतिक हालात और आर्थिक संकट के चलते हमारे ऑपरेशन सीमित हैं, लेकिन आईएसआई के पास पश्चिम एशिया, तुर्की, नेपाल और कनाडा में वैकल्पिक संसाधन हैं। बताया जा रहा है ‎कि आईएसआई का दुनियाभर में एक सिंडिकेट है, जो पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। बदले में आईएसआई उन्हें फर्जी आईडी, फर्जी पासपोर्ट और आतंक में आर्थिक मदद देता है।


एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान खालिस्तान आंदोलन को बढ़ाने पर ध्यान लगा रहा है। बताया जा रहा है ‎कि करतारपुर कॉरिडोर और नए गुरुद्वारा के बाद पाकिस्तान ने सिखों का दिल जीत लिया है। सैन्य सूत्र ने बताया है कि पाकिस्तान कश्मीरी जिहादियों की तरह खालिस्तानी लड़ाकों को ट्रेनिंग दे रहा है। शायद इसी का नतीजा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को बताया जा रहा है। हालां‎कि कनाडा ने इसमें भारतीय एजेंट्स की भूमिका होने की आशंका जताई थी। ‎जिसे भारत सरकार ने खारिज कर दिया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html