केजरीवाल का सीएम हाऊस वसूली का अड्डा, संजय सिंह सरकार के वसूली मंत्री : भाजपा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर जांच एजेंसी ईडी के छापे पर प्रतिक्रिया देकर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास को घोटाले और वसूली का अड्डा बना दिया है, जहां बैठकर उनके इशारे पर संजय वसूली करते हैं। भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने दावा किया कि शराब घोटाले के एक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने यह कबूल किया है कि सीएम आवास पर केजरीवाल के इशारे पर सिंह ने आप के कोष में 32 लाख रुपये देने को कहा।
उन्होंने कहा कि यह 32 लाख रुपये की रिश्वत चेक से ली गई है, तब करोडों रुपये का लेन-देन कैश में भी हुआ होगा। भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने केजरीवाल को चुनौती देकर कहा कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताएं कि यह 32 लाख रुपये लिया था या नहीं। उन्होंने केजरीवाल को दिल्ली के शराब घोटाले का किंगपिन बताकर कहा कि वह अपने जिस दाहिने हाथ सिसोदिया को कट्टर ईमानदार बताते थे, वह साढ़े 7 महीनों से जेल में हैं, अदालत से सिसोदिया को जमानत तक नहीं मिल पा रही है और अब दूसरे हाथ संजय सिंह के घर भी जांच एजेंसी की रेड हो गई है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल का दायां और बायां दोनों हाथ भ्रष्टाचार में लिप्त है, लेकिन यह दस सर वाला रावण कौन है ? यह केजरीवाल की सोच है जो अपने मंत्रियों और सांसदों से भ्रष्टाचार कर अपनी तिजोरी भरने को कहती है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, इसलिए यह स्पष्ट है कि जांच एजेंसियों के पास ठोस सबूत है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments